Shri Sai Chalisa



 
पहले साईं के चरणों में, अपना शीश नमाऊं मैं ।
कैसे शिर्डी साईं आए, सारा हाल सुनाऊं मैं ॥1॥
कौन हैं माता, पिता कौन हैं, यह न किसी ने भी जाना ।
कहां जनम साईं ने धारा, प्रश्न पहेली रहा बना ॥
कोई कहे अयोध्या के ये, रामचन्द्र भगवान हैं ।
कोई कहता साईंबाबा, पवन-पुत्र हनुमान हैं ॥
कोई कहता मंगल मूर्ति, श्री गजानन हैं साईं ।
कोई कहता गोकुल-मोहन, देवकी नन्दन हैं साईं ॥
शंकर समझ भक्त कई तो, बाबा को भजते रहते ।
कोई कह अवतार दत्त का, पूजा साईं की करते ॥
कुछ भी मानो उनको तुम, पर साईं हैं सच्चे भगवान ।
बड़े दयालु, दीनबन्धु, कितनों को दिया है जीवन दान ॥
कई वर्ष पहले की घटना, तुम्हें सुनाऊंगा मैं बात ।
किसी भाग्यशाली की, शिर्डी में आई थी बारात ॥
आया साथ उसी के था, बालक एक बहुत सुन्दर ।
आया, आकर वहीं बस गया, पावन शिर्डी किया नगर ॥
कई दिनों तक रहा भटकता, भिक्षा मांगी उसने दर-दर ।
और दिखाई ऐसी लीला, जग में जो हो गई अमर ॥
जैसे-जैसे उमर बढ़ी, वैसे ही बढ़ती गई शान ।
घर-घर होने लगा नगर में, साईं बाबा का गुणगान ॥
दिग्-दिगन्त में लगा गूंजने, फिर तो साईंजी का नाम ।
दीन-दुखी की रक्षा करना, यही रहा बाबा का काम ॥
बाबा के चरणों में जाकर, जो कहता मैं हूं निर्धन ।
दया उसी पर होती उनकी, खुल जाते दु:ख के बन्धन ॥
कभी किसी ने मांगी भिक्षा, दो बाबा मुझको सन्तान ।
एवं अस्तु तब कहकर साईं, देते थे उसको वरदान ॥
स्वयं दु:खी बाबा हो जाते, दीन-दुखी जन का लख हाल ।
अन्त: करण श्री साईं का, सागर जैसा रहा विशाल ॥
भक्त एक मद्रासी आया, घर का बहुत बड़ा धनवान ।
माल खजाना बेहद उसका, केवल नहीं रही सन्तान ॥
लगा मनाने साईं नाथ को, बाबा मुझ पर दया करो ।
झंझा से झंकृत नैया को, तुम ही मेरी पार करो ॥
कुलदीपक के अभाव में, व्यर्थ है दौलत की माया ।
आज भिखारी बन कर बाबा, शरण तुम्हारी मैं आया ॥
दे दो मुझको पुत्र दान, मैं ॠणी रहूंगा जीवन भर ।
और किसी की आस न मुझको, सिर्फ़ भरोसा है तुम पर ॥
अनुनय-विनय बहुत की उसने, चरणों में धर के शीश ।
तब प्रसन्न होकर बाबा ने, दिया भक्त को यह आशीष ॥
'अल्लाह भला करेगा तेरा', पुत्र जन्म हो तेरे घर ।
कृपा होगी तुम पर उसकी, और तेरे उस बालक पर ॥
अब तक नही किसी ने पाया, साईं की कृपा का पार ।
पुत्र रत्न दे मद्रासी को, धन्य किया उसका संसार ॥
तन-मन से जो भजे उसी का, जग में होता है उद्धार ।
सांच को आंच नहीं है कोई, सदा झूठ की होती हार ॥
मैं हूं सदा सहारे उसके, सदा रहूंगा उसका दास ।
साईं जैसा प्रभु मिला है, इतनी ही कम है क्या आस ॥
मेरा भी दिन था इक ऐसा, मिलती नहीं मुझे थी रोटी ।
तन पर कपड़ा दूर रहा था, शेष रही नन्हीं सी लंगोटी ॥
सरिता सन्मुख होने पर भी मैं प्यासा का प्यासा था ।
दुर्दिन मेरा मेरे ऊपर, दावाग्नि बरसाता था ॥
धरती के अतिरिक्त जगत में, मेरा कुछ अवलम्ब न था ।
बना भिखारी मैं दुनिया में, दर-दर ठोकर खाता था ॥
ऐसे में इक मित्र मिला जो, परम भक्त साईं का था ।
जंजालों से मुक्त मगर इस, जगती में वह मुझ-सा था ॥
बाबा के दर्शन की खातिर, मिल दोनों ने किया विचार ।
साईं जैसे दया-मूर्ति के, दर्शन को हो गए तैयार ॥
पावन शिर्डी नगरी में जाकर, देखी मतवाली मूर्ति ।
धन्य जन्म हो गया कि हमने, जब देखी साईं की सूरति ॥
जबसे किए हैं दर्शन हमने, दु:ख सारा काफूर हो गया ।
संकट सारे मिटे और, विपदाओं का अन्त हो गया ॥
मान और सम्मान मिला, भिक्षा में हमको बाबा से ।
प्रतिबिम्बित हो उठे जगत में, हम साईं की आभा से ॥
बाबा ने सम्मान दिया है, मान दिया इस जीवन में ।
इसका ही सम्बल ले मैं, हंसता जाऊंगा जीवन में ॥
साईं की लीला का मेरे, मन पर ऐसा असर हुआ ।
लगता जगती के कण-कण में, जैसे हो वह भरा हुआ ॥
"काशीराम" बाबा का भक्त, इस शिर्डी में रहता था ।
मैं साईं का साईं मेरा, वह दुनिया से कहता था ॥
सीकर स्वयं वस्त्र बेचता, ग्राम नगर बाजारों में ।
झंकृत उसकी हृद तन्त्री थी, साईं की झंकारों में ॥
स्तब्ध निशा थी, थे सोये, रजनी आंचल में चांद-सितारे ।
नहीं सूझता रहा हाथ को हाथ तिमिर के मारे ॥
वस्त्र बेचकर लौट रहा था, हाय! हाट से "काशी" ।
विचित्र बड़ा संयोग कि उस दिन, आता था वह एकाकी ॥
घेर राह में खड़े हो गए, उसे कुटिल, अन्यायी ।
मारो काटो लूटो इस की ही ध्वनि पड़ी सुनाई ॥
लूट पीट कर उसे वहां से, कुटिल गये चम्पत हो ।
आघातों से ,मर्माहत हो, उसने दी संज्ञा खो ॥
बहुत देर तक पड़ा रहा वह, वहीं उसी हालत में ।
जाने कब कुछ होश हो उठा, उसको किसी पलक में ॥
अनजाने ही उसके मुंह से, निकल पड़ा था साईं ।
जिसकी प्रतिध्वनि शिर्डी में, बाबा को पड़ी सुनाई ॥
क्षुब्ध उठा हो मानस उनका, बाबा गए विकल हो ।
लगता जैसे घटना सारी, घटी उन्हीं के सम्मुख हो ॥
उन्मादी से इधर-उधर, तब बाबा लगे भटकने ।
सम्मुख चीजें जो भी आईं, उनको लगे पटकने ॥
और धधकते अंगारों में, बाबा ने अपना कर डाला ।
हुए सशंकित सभी वहां, लख ताण्डव नृत्य निराला ॥
समझ गए सब लोग कि कोई, भक्त पड़ा संकट में ।
क्षुभित खड़े थे सभी वहां पर, पड़े हुए विस्मय में ॥
उसे बचाने के ही खातिर, बाबा आज विकल हैं ।
उसकी ही पीड़ा से पीड़ित, उनका अन्त:स्थल है ॥
इतने में ही विधि ने अपनी, विचित्रता दिखलाई ।
लख कर जिसको जनता की, श्रद्धा-सरिता लहराई ॥
लेकर कर संज्ञाहीन भक्त को, गाड़ी एक वहां आई ।
सम्मुख अपने देख भक्त को, साईं की आंखें भर आईं ॥
शान्त, धीर, गम्भीर सिन्धु-सा, बाबा का अन्त:स्थल ।
आज न जाने क्यों रह-रह कर, हो जाता था चंचल ॥
आज दया की मूर्ति स्वयं था, बना हुआ उपचारी ।
और भक्त के लिए आज था, देव बना प्रतिहारी ॥51॥
आज भक्ति की विषम परीक्षा में, सफल हुआ था “काशी” ।
उसके ही दर्शन के खातिर, थे उमड़े नगर-निवासी ॥
जब भी और जहां भी कोई, भक्त पड़े संकट में ।
उसकी रक्षा करने बाबा, आते हैं पलभर में ॥
युग-युग का है सत्य यह, नहीं कोई नई कहानी ।
आपातग्रस्त भक्त जब होता, आते खुद अन्तर्यामी ॥
भेद-भाव से परे पुजारी, मानवता के थे साईं ।
जितने प्यारे हिन्दु-मुस्लिम, उतने ही थे सिक्ख ईसाई ॥
भेद-भाव मन्दिर-मस्जिद का, तोड़-फोड़ बाबा ने डाला ।
राम-रहीम सभी उनके थे, कृष्ण-करीम-अल्लाहताला ॥
घण्टे की प्रतिध्वनि से गूंजा, मस्जिद का कोना-कोना ।
मिले परस्पर हिन्दू-मुस्लिम, प्यार बढ़ा दिन-दिन दूना ॥
चमत्कार था कितना सुंदर, परिचय इस काया ने दी ।
और नीम कडुवाहट में भी, मिठास बाबा ने भर दी ॥
सबको स्नेह दिया साईं ने, सबको सन्तुल प्यार किया ।
जो कुछ जिसने भी चाहा, बाबा ने उनको वही दिया ॥
ऐसे स्नेह शील भाजन का, नाम सदा जो जपा करे ।
पर्वत जैसा दु:ख न क्यों हो, पलभर में वह दूर टरे ॥
साईं जैसा दाता हमने, अरे नहीं देखा कोई ।
जिसके केवल दर्शन से ही, सारी विपदा दूर हो गई ॥
तन में साईं, मन में साईं, साईं-साईं भजा करो ।
अपने तन की सुधि-बुधि खोकर, सुधि उसकी तुम किया करो ॥
जब तू अपनी सुधि तज, बाबा की सुधि किया करेगा ।
और रात-दिन बाबा, बाबा ही तू रटा करेगा ॥
तो बाबा को अरे! विवश हो, सुधि तेरी लेनी ही होगी ।
तेरी हर इच्छा बाबा को, पूरी ही करनी होगी ॥
जंगल-जंगल भटक न पागल, और ढूंढ़ने बाबा को ।
एक जगह केवल शिर्डी में, तू पायेगा बाबा को ॥
धन्य जगत में प्राणी है वह, जिसने बाबा को पाया ।
दु:ख में सुख में प्रहर आठ हो, साईं का ही गुण गाया ॥
गिरें संकटों के पर्वत, चाहे बिजली ही टूट पड़े ।
साईं का ले नाम सदा तुम, सम्मुख सब के रहो अड़े ॥
इस बूढ़े की करामात सुन, तुम हो जाओगे हैरान ।
दंग रह गये सुनकर जिसको, जाने कितने चतुर सुजान ॥
एक बार शिर्डी में साधू, ढ़ोंगी था कोई आया ।
भोली-भाली नगर-निवासी, जनता को था भरमाया ॥
जड़ी-बूटियां उन्हें दिखाकर, करने लगा वहां भाषण ।
कहने लगा सुनो श्रोतागण, घर मेरा है वृन्दावन ॥
औषधि मेरे पास एक है, और अजब इसमें शक्ति ।
इसके सेवन करने से ही, हो जाती दु:ख से मुक्ति ॥
अगर मुक्त होना चाहो तुम, संकट से बीमारी से ।
तो है मेरा नम्र निवेदन, हर नर से हर नारी से ॥
लो खरीद तुम इसको इसकी, सेवन विधियां हैं न्यारी ।
यद्यपि तुच्छ वस्तु है यह, गुण उसके हैं अति भारी ॥
जो है संतति हीन यहां यदि, मेरी औषधि को खायें ।
पुत्र-रत्न हो प्राप्त, अरे वह मुंह मांगा फल पायें ॥
औषधि मेरी जो न खरीदे, जीवन भर पछतायेगा ।
मुझ जैसा प्राणी शायद ही, अरे यहां आ पायेगा ॥
दुनियां दो दिन का मेला है, मौज शौक तुम भी कर लो ।
गर इससे मिलता है, सब कुछ, तुम भी इसको ले लो ॥
हैरानी बढ़ती जनता की, लख इसकी कारस्तानी ।
प्रमुदित वह भी मन ही मन था, लख लोगो की नादानी ॥
खबर सुनाने बाबा को यह, गया दौड़कर सेवक एक ।
सुनकर भृकुटि तनी और, विस्मरण हो गया सभी विवेक ॥
हुक्म दिया सेवक को, सत्वर पकड़ दुष्ट को लाओ ।
या शिर्डी की सीमा से, कपटी को दूर भगाओ ॥
मेरे रहते भोली-भाली, शिर्डी की जनता को ।
कौन नीच ऐसा जो, साहस करता है छलने को ॥
पल भर में ही ऐसे ढ़ोंगी, कपटी नीच लुटेरे को ।
महानाश के महागर्त में, पहुंचा दूं जीवन भर को ॥
तनिक मिला आभास मदारी क्रूर कुटिल अन्यायी को ।
काल नाचता है अब सिर पर, गुस्सा आया साईं को ॥
पल भर में सब खेल बन्द कर, भागा सिर पर रखकर पैर ।
सोच था मन ही मन, भगवान नहीं है अब खैर ॥
सच है साईं जैसा दानी, मिल न सकेगा जग में ।
अंश ईश का साईंबाबा, उन्हें न कुछ भी मुश्किल जग में ॥
स्नेह, शील, सौजन्य आदि का, आभूषण धारण कर ।
बढ़ता इस दुनिया में जो भी, मानव-सेवा के पथ पर ॥
वही जीत लेता है जगती के, जन-जन का अन्त:स्थल ।
उसकी एक उदासी ही जग को कर देती है विह्वल ॥
जब-जब जग में भार पाप का, बढ़ बढ़ ही जाता है ।
उसे मिटाने के ही खातिर, अवतारी ही आता है ॥
पाप और अन्याय सभी कुछ, इस जगती का हर के ।
दूर भगा देता दुनिया के, दानव को क्षण भर में ॥
स्नेह सुधा की धार बरसने, लगती है इस दुनिया में ।
गले परस्पर मिलने लगते, हैं जन-जन आपस में ॥
ऐसे ही अवतारी साईं, मृत्युलोक में आकर ।
समता का यह पाठ पढ़ाया, सबको अपना आप मिटाकर ॥
नाम द्वारका मस्जिद का, रक्खा शिर्डी में साईं ने ।
दाप, ताप, सन्ताप मिटाया, जो कुछ आया साईं ने ॥
सदा याद में मस्त राम की, बैठे रहते थे साईं ।
पहर आठ ही राम नाम का, भजते रहते थे साईं ॥
सूखी-रूखी, ताजी-बासी, चाहे या होवे पकवान ।
सदा प्यार के भूखे साईं की, खातिर थे सभी समान ॥
स्नेह और श्रद्धा से अपनी, जन जो कुछ दे जाते थे ।
बड़े चाव से उस भोजन को, बाबा पावन करते थे ॥
कभी-कभी मन बहलाने को, बाबा बाग में जाते थे ।
प्रमुदित मन निरख प्रकृति, छटा को वे होते थे ॥
रंग-बिरंगे पुष्प बाग के, मन्द-मन्द हिल-डुल करके ।
बीहड़ वीराने मन में भी, स्नेह सलिल भर जाते थे ॥
ऐसी सुमधुर बेला में भी, दु:ख आपात विपदा के मारे ।
अपने मन की व्यथा सुनाने, जन रहते बाबा को घेरे ॥
सुनकर जिनकी करूण कथा को, नयन कमल भर आते थे ।
दे विभूति हर व्यथा,शान्ति, उनके उर में भर देते थे ॥
जाने क्या अद्भुत,शक्ति, उस विभूति में होती थी ।
जो धारण करते मस्तक पर, दु:ख सारा हर लेती थी ॥
धन्य मनुज वे साक्षात् दर्शन, जो बाबा साईं के पाये ।
धन्य कमल-कर उनके जिनसे, चरण-कमल वे परसाये ॥
काश निर्भय तुमको भी, साक्षात साईं मिल जाता ।
बरसों से उजड़ा चमन अपना, फिर से आज खिल जाता ॥
गर पकड़ता मैं चरण श्री के, नहीं छोड़ता उम्रभर ।
मना लेता मैं जरूर उनको, गर रूठते साईं मुझ पर ॥

In English Typing

Pahle Saai Ke Charano Mein, Apanaa Shish Namaau Mein l
Kaise Shirdi Saai Aaye, Saara Haal Sunaau Mein. ll
Kaun He Maata, Pita Kaun He, Yah Na Kisi Ne Hi Jaana l
Kaha Janam Sai Ne Dhaara, Prashn Paheli Raha Bana. ll
Koi Kahe Ayodhya Ke Ye, Ramchandra Bhagavaan Hai l
Koi Kahta Saibaba, Pavan-Putra Hanuman Hai. ll
Koi Kahta Mangal Murti, Shri Gajaanan Hai Sai l
Koi Kahta Gokul-Mohan, Devaki Nandan Hai Sai. ll
Shankar Samajh Bhakt Kai To, Baba Ko Bhajte Rahte l
Koi Kah Avatar Datt Ka, Pooja Sai Ki Karate. ll
Kuchh Bhi Maano Unako Tum, Par Sai Hai Sachche Bhagvaan l
Bade Dayaalu, Deenbandhu, Kitano Ko Diya Hai Jivan Daan. ll
Kai Varsh Pahle Ki Ghatna, Tumhe Sunaaunga Mein Baat. l
Kisi Bhagyashali Ki, Shirdi Me Aai Thi Baarat. ll
Aaya Saath Usi Ke Tha, Baalak Ek Bahut Sundar l
Aaya, Aakar Vahi Bas Gaya, Paavan Shirdi Kiya Nagar. ll
Kai Dino Tak Raha Bhatkata, Bhiksha Maangi Usane Dar-Dar l
Aur Dikhaai Aisi Leela, Jag Me Jo Ho Gai Amar. ll
Jaise-Jaise Umar Badhi, Vaise Hi Badhati Gai Shaan l
Ghar-Ghar Hone Laga Nagar Me Saai Baba Ka Gunagaan. ll
Dig-Digant Me Laga Gunjane Phir To Saiji Ka Naam l
Deen-Dukhi Ki Raksha Karna, Yahi Raha Baba Ka Kaam. ll
Baba Ke Charno Me Jaakar, Jo Kahta Mein Hu Nirdhan l
Daya Usi Par Hoti Unaki, Khul Jaate Dukh Ke Bandhan. ll
Kabhi Kisi Ne Maangi Bhiksha, Do Baba Mujhako Santaan l
Evam Astu Tab Kahakar Sai, Dete The Usako Varadaan. ll
Svayam Dukhi Baba Ho Jaate, Deen-Dukhijan Ka Lakh Haal l
Antahkaran Shri Saai Ka, Saagar Jaisa Raha Vishaal. ll
Bhakt Ek Madraasi Aaya, Ghar Ka Bahut Bada Dhanvaan l
Maal Khajaana Behad Uska, Keval Nahi Rahi Santaan. ll
Laga Manaane Sai Naath Ko, Baba Mujh Par Daya Karo l
Jhanjha Se Jhankrit Naiya Ko, Tum Hi Meri Paar Karo. ll
Kuldipak Ke Abhaav Me, Vyarth Hai Daulat Ki Maaya l
Aaj Bhikhari Ban Kar Baba, Sharan Tumhari Mein Aaya. ll
De Do Mujhako Putra Daan, Mein Rini Rahunga Jivan Bhar l
Aur Kisi Ka Aas Na Mujhako Sirf Bharosa Hai Tum Par. ll
Anunay-Vinay Bahut Ki Usane, Charno Me Dharke Shish l
Tab Prasann Hokar Baba Ne, Diya Bhakt Ko Yah Aashish. ll
‘Alla Bhala Karega Tera,’ Putra Janm Ho Tere Ghar l
Kripa Hogi Tum Par Usaki, Aur Tere Us Baalak Par. ll
Ab Tak Nahi Kisi Ne Paaya, Saai Ki Kripa Ka Paar l
Putra Ratn De Madraasi Ko, Dhany Kiya Uska Sansaar. ll
Tan-Man Se Jo Bhaje Usi Ka, Jag Me Hota Hai Uddhar l
Saanch Ko Aanch Nahi Hai Koi, Sada Jhooth Ki Hoti Haar. ll
Mein Hu Sada Sahaare Uske, Sada Rahunga Usaka Daas l
Sai Jaisa Prabhu Mila Hai, Itani Hi Kam Hai Kya Aas. ll
Mera Bhi Din Tha Ek Aisa, Milati Nahi Mujhe Thi Roti l
Tan Par Kapda Dur Raha Tha, Sheshh Rahi Nanhi Si Langoti. ll
Sarita Sammukh Hone Par Bhi Mein Pyaasa Ka Pyaasa Tha l
Durdin Mera Mere Upar, Daavagni Barasaata Tha. ll
Dharati Ke Atirikt Jagat Me, Mera Kuchh Avalamb Na Tha.l
Bana Bhikhaari Mein Duniya Me, Dar-Dar Thokar Khaata Tha. ll
Aise Me Ek Mitra Mila Jo, Param Bhakt Sai Ka Tha l
Janjaalo Se Mukt Magar Is, Jagati Me Vah Mujhasa Tha. ll
Baba Ke Darshan Ki Khaatir, Mil Dono Ne Kiya Vichaar l
Sai Jaise Dayaamurti Ke, Darshan Ko Ho Gaye Taiyaar. ll
Paavan Shirdi Nagari Me Jaakar, Dekhi Matvaali Murti l
Dhany Janm Ho Gaya Ki Hamane, Jab Dekhi Sai Ki Soorati. ll
Jab Se Kiye Hai Darshan Hamne, Dukh Saara Kaafur Ho Gaya l
Sankat Saare Mite Aur, Vipadaao Ka Ant Ho Gaya. ll
Maan Aur Sammaan Mila, Bhiksha Me Hamko Baba Se l
Pratibimbit Ho Uthe Jagat Me, Ham Sai Ki Abha Se. ll
Baba Ne Sammaan Diya Hai, Maan Diya Is Jivan Me l
Isaka Hi Sambal Le Mein, Hansata Jaaunga Jivan Me. ll
Sai Ki Leela Ka Mere, Man Par Aisa Asar Hua l
Lagta Jagati Ke Kan-Kan Me, Jaise Ho Vah Bhara Hua. ll
Kashiram Baba Ka Bhakt, Is Shirdi Me Rahata Tha l
Mein Sai Ka Sai Mera, Vah Duniya Se Kahata Tha. ll
Siikar Svayam Vastra Bechta, Gram Nagar Baajaro Me l
Jhankrit Usaki Hrid Tantri Thi, Sai Ki Jhankaro Me. ll
Stabdh Nisha Thi, The Soye, Rajani Aanchal Me Chaand –Sitaare l
Nahi Sujhata Raha Haath Ko Haath Timir Ke Mare. ll
Vastra Bechakar Laut Raha Tha, Hay! Haat Se Kaashi l
Vichitra Bada Sanyog Ki Us Din, Aata Tha Vah Ekaaki. ll
Gher Raah Me Khade Ho Gaye, Use Kutil, Anyaayi l
Maaro Kato Luto Isaki Hi Dhvani Padi Sunaai. ll
Loot Piit Kar Use Vaha Se, Kutil Gaye Champat Ho l
Aaghaato Se Marmaahat Ho, Usane Di Sangya Kho. ll
Bahut Der Tak Pada Raha Vah, Vahi Usi Haalat Me l
Jaane Kab Kuchh Hosh Ho Utha, Usko Kisi Palak Me. ll
Anjaane Hi Uske Muh Se, Nikal Pada Tha Sai l
Jisaki Pratidhvani Shirdi Me, Baba Ko Padi Sunaai. ll
Kshubdh Utha Ho Maanas Unka, Baba Gaye Vikal Ho l
Lagata Jaise Ghatna Saari, Ghati Unhi Ke Sammukh Ho. ll
Unmaadi Se Idhar-Udhar, Tab Baba Lage Bhatakane l
Sammukh Chije Jo bhi Aai, Unko Lage Patkane. ll
Aur Dhadhkate Angaaro Me, Baba Ne Apana Kar Daala l
Huye Sashankit Sabhi Vaha, Lakh Taandav Nritya Niraala. ll
Samajh Gaye Sab Log Ki Koi, Bhakt Pada Sankat Me l
Kshubhit Khade The Sabhi Vaha Par, Pade Huye Vismay Me. ll
Use Bachaane Ke Hi Khatir, Baba Aaj Vikal Hai l
Uski Hi Piida Se Piidit, Unka Antahsthal Hai. ll
Itane Me Hi Vidhi Ne Apani, Vichitrata Dikhlaai l
Lakh Kar Jisko Janta Ki, Shraddha Sarita Lahraai. ll
Lekar Sangyahin Bhakt Ko, Gaadi Ek Vaha Aai l
Sammukh Apane Dekh Bhakt Ko, Sai Ki Aankhe Bhar Aai. ll
Shaant, Dhir, Gambhir Sindhu Sa, Baba Ka Antahsthal l
Aaj Na Jaane Kyo Rah-Rah Kar, Ho Jaata Tha Chanchal. ll
Aaj Daya Ki Murti Svayam Tha, Bana Hua Upachaari l
Aur Bhakt Ke Liye Aaj Tha, Dev Bana Pratihaari. ll
Aaj Bhakti Ki Vishham Pariksha Me, Saphal Hua Tha Kaashi l
Usake Hi Darshan Ke Khaatir, The Umade Nagar-Nivaasi. ll
Jab Bhi Aur Jaha Bhi Koi, Bhakt Pade Sankat Me l
Usaki Raksha Karane Baba, Aate He Palbhar Me. ll
Yug-Yug Ka Hai Saty Yah, Nahi Koi Nai Kahaani l
Aapaatgrast Bhakt Jab Hota, Aate Khud Antaryaami. ll
Bhed-Bhaav Se Pare Pujaari, Maanavata Ke The Sai l
Jitane Pyaare Hindu-Muslim, Utane Hi The Sikkh Isaai. ll
Bhed-Bhaav Mandir-Masjid Ka, Tod-Phod Baba Ne Daala l
Ram-Rahim Sabhi Unke The, Krishna-Karim-Allataala. ll
Ghante Ki Pratidvani Se Gunja, Masjid Ka Konaa-Konaa l
Mile Paraspar Hindu-Muslim, Pyaar Badha Din-Duna. ll
Chamatkaar Tha Kitana Sundar, Parichay Is Kaaya Ne Di l
Aur Neem Kaduvaahat Me Bhi, Mithaas Baba Ne Bhar Di. ll
Sabako Sneh Diya Sai Ne, Sabako Santul Pyaar Kiya l
Jo Kuchh Jisane Bhi Chaaha, Baba Ne Unako Vahi Diya ll
Aise Sneh Shil Bhaajan Ka, Naam Sada Jo Japa Kare l
Parvat Jaisa Dukh Na Kyo Ho, Palbhar Me Vah Dur Tare ll
Sai Jaisa Data Hamne, Are Nahi Dekha Koi l
Jisake Keval Darshan Se Hi, Saari Vipada Dur Ho Gai ll
Tan Me Sai, Man Me Sai, Sai-Sai Bhaja Karo l
Apane Tan Ki Sudhi-Budhi Khokar, Sudhi Usaki Tum Kiya Karo. ll
Jab Tu Apani Sudhi Taj, Baba Ki Sudhi Kiya Karega l
Aur Raat-Din Baba, Baba Hi Tu Rataa Karega. ll
To Baba Ko Are! Vivash Ho, Sudhi Teri Leni Hi Hogi l
Teri Har Ichchha Baba Ko, Puri Hi Karni Hogi. ll
Jangal-Jangal Bhatak Na Paagal, Aur Dhundhane Babako l
Ek Jagah Keval Shirdi Me, Tu Paayega Baba Ko. ll
Dhany Jagat Me Prani Hai Vah, Jisne Baba Ko Paaya l
Dukh Me Sukh Me Prahar Aath Ho, Sai Ka Hi Gun Gaaya. ll
Gire Sankato Ke Parvat, Chaahe Bijali Hi Toot Pade l
Sai Ka Le Naam Sada Tum, Sammukh Sab Ke Raho Ade. ll
Is Budhe Ki Karaamaat Sun, Tum Ho Jaoge Hairaan l
Dang Rah Gaye Sunkar Jisako, Jaane Kitane Chatur Sujaan. ll
Ek Baar Shirdi Me Saadhu, Dhongi Tha Koi Aaya l
Bholi-Bhali Nagar-Nivaasi, Janata Ko Tha Bharmaaya. ll
Jadi-Butiya Unhe Dikhaakar, Karne Laga Vaha Bhaashhan l
Kahne Laga Suno Shrotagan, Ghar Mera Hai Vrindaavan. ll
Aushadhi Mere Paas Ek Hai, Aura Jab Isme Shakti l
Iske Sevan Karne Se Hi, Ho Jaati Dukh Se Mukti. ll
Agar Mukt Hona Chaaho Tum, Sankat Se Bimaari Se l
To Hai Mera Namr Nivedan, Har Nar Se Har Naari Se. ll
Lo Kharid Tum Isko Iski, Sevan Vidhiyaa Hai Nyaari l
Yadyapi Tuchchh Vastu Hai Yah, Gun Usake Hai Ati Bhaari. ll
Jo Hai Santati Heen Yaha Yadi, Meri Aushadhi Ko Khaaye l
Putra-Ratn Ho Praapt, Are Vah Muh Maanga Phal Paaye. ll
Aushadhi Meri Jo aN Kharide, Jivan Bhar Pachhtaayega l
Mujh Jaisa Praani Shaayad Hi, Are Yaha Aa Paayega. ll
Duniya Do Din Ka Mela Hai, Mauj Shauk Tum Bhi Kar Lo l
Gar Isse Milata Hai Sab Kuchh, Tum Bhi Isko Lelo. ll
Hairaani Badhati Janta Ki, Lakh Iski Kaarastaani l
Pramudit Vah Bhi Man Hi Man Tha, Lakh Logo Ki Naadani. ll
Khabar Sunaane Baba Ko Yah, Gaya Daudkar Sevak Ek l
Sunkar Bhrikuti Tani Aur, Vismaran Ho Gaya Sabhi-Vivek. ll
Hukm Diya Sevak Ko, Satvar Pakad Dusht Ko Laao l
Ya Shirdi Ki Sima Se, Kapti Ko Dur Bhagaavo. ll
Mere Rahte Bholi-Bhali, Shirdi Ki Janta Ko l
Kaun Nich Aisa Jo Saahas Karata Hai Chhalane Ko. ll
Pal Bhar Me Hi Aise Dhongi, Kapati Niich Lutere Ko l
Mahaanash Ke Mahaagart Me, Pahuncha Du Jivan Bhar Ko. ll
Tanik Mila Aabhas Madaari Krur, Kutil Anyaayi Ko l
Kaal Naachta Hai Ab Sir Par, Gussa Aaya Sai Ko. ll
Palbhar Me Sab Khel Band Kar, Bhaaga Sir Par Rakhkar Pair l
Sochta Tha Man Hi Man, Bhagvaan Nahi Hai Ab Khair. ll
Sach Hai Sai Jaisa Daani, Mil Na Sakega Jag Me l
Ansh Ish Ka Saibaba, Unhe Na Kuchh Bhi Mushkil Jag Me. ll
Sneh, Shil, Saujany Aadi Ka, Aabhushan Dhaaran Kar l
Badhata Is Duniya Me Jo Bhi Maanav-Seva Ke Path Par. ll
Vahi Jit Leta Hai Jagati Ke, Jan-Jan Ka Antahsthal l
Usaki Ek Udaasi Hi Jag Ko, Kar Deti Hai Vihval. ll
Jab-Jab Jag Me Bhaar Paap Ka, Badh Badh Hi Jaata Hai l
Use Mitaane Ke Hi Khaatir, Avataari Hi Aata Hai. ll
Paap Aur Anyaay Sabhi Kuchh, Is Jagti Ka Har Ke l
Dur Bhaga Deta Duniya Ke, Daanav Ko Kshan Bhar Me. ll
Sneh Sudha Ki Dhaar Barsane, Lagati Hai Is Duniya Me l
Gale Paraspar Milne Lagte, Hai Jan-Jan Aapas Me. ll
Aise Hi Avataari Sai, Mrityulok Me Aakar l
Samta Ka Yah Paath Padhaaya, Sabako Apana Aap Mitaakar. ll
Naam Dwarka Masjid Ka, Rakkha Shirdi Me Sai Ne l
Daap, Taap, Santaap Mitaaya, Jo Kuchh Aaya Sai Ne. ll
Sadaa Yaad Me Mast Ram Ki, Baithe Rahte The Sai l
Pahar Aath Hi Ram Naam Ka, Bhajate Rahate The Sai. ll
Sukhi-Rukhi Taaji-Baasi, Chahe Ya Hove Pakvaan l
Sada Pyaar Ke Bhukhe Sai Ki Khaatir The Sabhi Samaan. ll
Sneh Aur Shraddha Se Apani, Jan Jo Kuchh De Jaate The l
Bade Chaav Se Us Bhojan Ko, Baba Paavan Karate The. ll
Kabhi-Kabhi Man Bahlaane Ko, Baba Bag Me Jaate The l
Pramudit Man Nirakh Prakriti, Chhata Ko Ve Hote The. ll
Rang-Birange Pushp Bag Ke, Mand-Mand Hil-Dul Karake l
Bihad Viraane Man Me Bhi, Sneh Salil Bhar Jaate The. ll
Aisi Sumadhur Bela Me Bhi, Dukh Aapaat Vipada Ke Mare l
Apne Man Ki Vyatha Sunaane, Jan Rahte Baba Ko Ghere. ll
Sunakar Jinaki Karun Katha Ko, Nayan Kamal Bhar Aate The l
De Vibhuti Har Vyatha, Shaanti Unake Ur Me Bhar Dete The. ll
Jaane Kya Adbhut, Shakti, Us Vibhuti Me Hoti Thi l
Jo Dhaaran Karte Mastak Par, Dukh Saara Har Leti Thi. ll
Dhany Manuj Ve Saakshaat Darshan, Jo Baba Sai Ke Paaye l
Dhany Kamal Kar Unake Jinase, Charan-Kamal Ve Parsaaye. ll
Kaash Nirbhay Tumko Bhi, Saakshaat Sai Mil Jaata l
Barso Se Ujada Chaman Apana, Phir Se Aaj Khil Jaata. ll
Gar Pakdata Mein Charan Shri Ke, Nahi Chhodata Umrabhar l
Mana Leta Mein Jarur Unko, Gar Ruthte Sai Mujh Par.ll 

No comments:

Post a Comment